महात्मा

आसान होता है दुनिया से लड़ना,
मुश्किल होता है खुद से लड़ना।
इसीलिए जो खुद को जीत लेता है,
वो महावीर कहलाता है।
काम क्रोध मोह माया,
आसान नहीं इनसे बच पाना।
भौतिक सुखों से परे होकर,
भीतर की और जो झाॅंकता है।
सच्चे सुख की प्राप्ति के लिए,
नश्वर सुखों को जो त्यागता है,
वो होता है सच्चा महात्मा...!
इसीलिए कहा जाता है कि,
जिसने मन को साध लिया,
उसने सब कुछ जीत लिया।

Comments

Popular posts from this blog

નવરાત્રી ની કથા

'नारी तेरे रूप अनेक ''

"कर ले तू"